Mobile Theft Dispute Leads to Violent Clash in Barhaj मोबाइल चोरी के विवाद में मारपीट, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsMobile Theft Dispute Leads to Violent Clash in Barhaj

मोबाइल चोरी के विवाद में मारपीट

Deoria News - बरहज। नगर के पटेल नगर में बुधवार को मोबाइल चोरी की बात को लेकर

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाWed, 17 Sep 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
मोबाइल चोरी के विवाद में मारपीट

बरहज। नगर के पटेल नगर में बुधवार को मोबाइल चोरी की बात को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। जमकर लात-घूंसे और डंडे चले। घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी पर हुआ। पटेल नगर निवासी नन्हे चौहान 50 पुत्र स्व रामसुचित चौहान बुधवार की सुबह अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी बीच पड़ोसी यह कहकर झगड़ने लगे कि तुम्हारी बेटी ने मेरा मोबाइल चुरा लिया है। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी और फिर मारपीट होने लगी। मारपीट में नन्हे चौहान, उसकी पत्नी शैला देवी 45 व पुत्र विकास चौहान 22 घायल हो गए।

उनके सिर में गम्भीर चोटें आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।