महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान का दूसरा चरण शुरू हुआ। सभी थानों की टीमों ने जागरूकता बढ़ाने के लिए पंपलेट बांटे और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। विभिन्न कॉलेजों में महिलाओं को सुरक्षित रहने के उपायों पर जानकारी दी गई।

महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

देवरिया, निज संवाददाता। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सभी थानों की मिशन शक्ति व एंटी रोमियों टीमों ने जागरूक किया। साथ ही उन्हें पंपलेट बांटे गए।एकौना थाने की मिशन शक्ति टीम ने हंसनाथ बालिका इंटर कॉलेज, पांडेय माझा में महिलाओं व बच्चियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। टीम ने डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया।इसी

प्रकार थाना रामपुर कारखाना की टीम ने जनता इंटर कॉलेज, रामपुर कारखाना में महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक किया गया। टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र के सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर पंपलेट वितरित किया और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारें में जानकारी दी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।