Deoria News: खुशी ने संभाली एक दिन के प्रधानाचार्य की कुर्सी
Deoria News: मिशन शक्ति अभियान के तहत महुआरी स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा खुशी रौनियार को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। उन्होंने सुबह 9:30 बजे पदभार संभालकर विद्यालय की गतिविधियों और जिम्मेदारियों को समझा। प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष दयाल मणि ने कहा कि ऐसी पहल छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाती है और उन्हें नेतृत्व के लिए प्रेरित करती है।

Deoria News: बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महुआरी में अनूठी पहल की गई। इसके तहत कक्षा 10 की छात्रा खुशी रौनियार को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रधानाचार्य बनाया गया। बुधवार की सुबह 9:30 बजे खुशी रौनियार ने प्रधानाचार्य का पदभार संभाला।इस पहल से विद्यालय की छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। एक दिन की प्रधानाचार्य बनने पर खुशी ने विद्यालय की गतिविधियों को समझा और जिम्मेदारियों का अनुभव प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें नेतृत्व के लिए प्रेरित करना रहा।
इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष दयाल मणि ने कहा कि मिशन शक्ति के माध्यम से छात्राओं को आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा पहचानने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिल रहा है। ऐसे कार्यक्रम छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। इस दौरान रामदास, जगदीश प्रसाद, पवन कुमार, ऋषिकेश शुक्ला, शैलेंद्र प्रसाद, उदयभान, अंजू सिंह व प्रियंका सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


