छात्राओं को मिशन शक्ति की टीम ने किया जागरूक

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को क्षेत्र मझगावां स्थित के गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा

छात्राओं को मिशन शक्ति की टीम ने किया जागरूक

सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को क्षेत्र मझगावां स्थित के गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को थाने की महिला पुलिस टीम ने जागरूक किया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। पंपलेट भी बांटे गए।थाने की महिला टीम ने सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के लिए उत्थान व सहयोग के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। इस दौरान थाने की वरिष्ठ उप निरीक्षक ममता मिश्रा, उप निरीक्षक श्याम नारायण यादव, महिला आरक्षी ज्योति, महिला रिक्रूट आरक्षी शिल्पा यादव , महिला रिक्रूट आरक्षी शालिनी मिश्रा, महिला रिक्रूट आरक्षी सुनीता मैजूद रहीं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।