प्रभारी मंत्री ने किया जीआईएस लैब भवन का लोकार्पण
गौरीबाजार। हिन्दुस्तान संवाद प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने मंगलवार को ब्लॉक परिसर में...
गौरीबाजार। हिन्दुस्तान संवाद
प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने मंगलवार को ब्लॉक परिसर में मनरेगा के अन्तर्गत निर्मित जीआईएस लैब भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीण महिला समूहों के विकासोन्मुखी कार्यों की जानकारी भी लिया।
गौरीबाजार ब्लॉक सभागार में समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक होना जरुरी है। कृषि, क्राप्ट व रोजगार के अन्य विकल्पों को अपना कर समूह की महिलाएं सशक्त हो सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं से उनके कार्यों की प्रगति की जानकारी लिया। प्रभारी मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने संयुक्त रुप से महक समूह रामपुर व संतोषी माता समूह केशोबारी को सार्वजनिक शौचालयों की चाबी सौंपा। इस दौरान डीएम आशुतोष निरंजन, एसडीएम, बीडीओ संजय पांडेय, एडीओ पंचायत अंबिका प्रसाद, बीईओ प्रभात चंद्र राय, सीडीपीओ सत्येन्द्र कुमार सिंह मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
लैब भवन के उद्घाटन के तत्काल बाद प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ मंत्री को पत्रक सौंपा। इनका आरोप था गौरीबाजार पुलिस आए दिन क्षेत्र की जनता का उत्पीड़न करती हैं। गरीबी जनता से धनउगाही चरम पर हैं। बिना पैसे लिए लोगों का कोई काम नही करती हैं। कोविड प्रोटोकॉल के बहाने नगर के व्यवसाइयों का पुलिस उत्पीड़न करती है। बेवजह चालान काटती है। बिजली विभाग की शिकायत करते हुए कार्यकर्ताओं ने जेई पर कनेक्शन के नाम पर धन उगाही का आरोप लगाया। उन्हें हटाने की मांग किया। राजस्व विभाग की शिकायत करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने वरासत चढ़ाने के नाम पर वसूली का आरोप लगाया। सीएचसी के चिकित्सकों के समय से नही बैठने व बातों को अनसुना करने की शिकायत किया। कार्यकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद संबधित विभागों के जिम्मेदारों की क्लास लिया और व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, जिला मंत्री रमाशंकर निषाद, जिला मीडिया प्रभारी सत्येन्द्र मणि, मुन्ना गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, सुनील निषाद, वैभव सिंह, आदित्य, रमेश वर्मा, प्रिंस मोदनवाल, राम अवतार, घनश्याम मद्धेशिया मौजूद रहे।