21 लाख रुपये का गबन, ब्रान्च मैनेजर समेत आठ पर केस
Deoria News - भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा 21 लाख रुपयों का गबन कर भागने का मामला सामने आया है। एरिया मैनेजर की शिकायत पर तरकुलवा पुलिस ने ब्रांच मैनेजर सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।

तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिट नाम से संचालित माइक्रो फाइनेंस के कर्मचारियों द्वारा 21 लाख रुपया गबन कर भाग जाने के मामले में एरिया मैनेजर की तहरीर पर तरकुलवा पुलिस ने ब्रांच मैनेजर समेत आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।तरकुलवा कस्बा निवासी विपिन कुमार शर्मा भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड पथरदेवा ब्रांच पर एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। यह बैंक शहरी ग्रामीण जरूर जरूरतमंद महिलाओं को आसान केवाईसी पर लोन देता है। उसकी फील्ड स्टाफ द्वारा साप्ताहिक किस्तों पर वसूली की जाती है। आरोप है कि ब्रांच मैनेजर तथा कुछ स्टॉप के सहयोग से 21 लाख रुपए का गबन कर लिया और वे फरार हो गए।
घटना की जानकारी तब हुई जब कुछ दिनों से सारे स्टाफ ब्रांच आना बंद कर दिए। इस मामले में खाताधारक जब यह ब्रांच मैनेजर समेत अन्य स्टाफ के घर शिकायत करने पहुंचे तो वे गाली-गलौज देकर भगा दिए। पीडि़त लोगों ने मामले की तहरीर तरकुलवा पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन पुलिस हीला हवाली करने लगी। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। अब एसपी के आदेश पर तरकुलवा पुलिस ने एरिया मैनेजर की तहरीर पर ब्रांच मैनेजर शैलेश कुमार, कर्मचारी उपेंद्र यादव ,साबिर अली, अमरिंदर, शिव कुमार सिंह, हिमांशु, प्रशांत किशोर व सनी यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एरिया मैनेजर की तहरीर पर कुल आठ लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज है बहुत जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


