व्यापारी प्रदेश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ : डॉ. रतनपाल
Deoria News - देवरिया में व्यापारियों ने एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उनके हितों की रक्षा के लिए हमेशा लड़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ....

देवरिया, निज संवाददाता। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में शनिवार को व्यापारियों ने कचहरी चौराहे पर एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह को वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति का सभापति बनाए जाने पर स्वागत किया गया। एमएलसी डॉ. सिंह ने कहा कि व्यापारी समाज राष्ट्र और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके सम्मान की लड़ाई लड़ता रहूंगा। उनकी समस्याओं का समाधान व उनका सामाजिक-राजनीतिक सशक्तिकरण मेरी प्राथमिकता है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने कहा कि डॉ. सिंह जैसे जनप्रतिनिधि हमारे व्यापारी समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उनका मार्गदर्शन हमें संगठित होकर व्यापारी अधिकारों की लड़ाई लड़ने की शक्ति देता है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष बशिष्ठ मुनि बरनवाल ने कहा कि व्यापारी समाज अपने अधिकारों के लिए संगठित हो रहा है। डॉ. सिंह का स्वागत इस बात का प्रमाण है कि व्यापारी समाज अब राजनीति और समाज में निर्णायक भूमिका निभाएगा। योगेश सिंह ने कहा कि एमएलसी सिंह के व्यापारियों के साथ आने से एक ताकत मिली है। इनसे न केवल व्यापारिक बल्कि राजनीतिक हित भी व्यापारियों का मजबूत होगा। इस दौरान अनिरुद्ध गुप्ता, पारस नाथ बरनवाल, पंकज बरनवाल युवा व्यापारी नेता, रामाश्रय चौरसिया, संतोष बरनवाल, कृष्ण मोहन, राहुल मोदनवाल, राजू विश्वकर्मा, जगदीश, हरिकेष यादव, पिंटू, सुधीर, कृष्ण मुरारी चौरसिया, विजय यादव, विश्वनाथ कुशवाहा, रज्जन, राहुल, राजू, पंकज, अनिरुद्ध, राकेश, सुधीर, तारकेश्वर, मोनू, पारस, हबीब, मुन्ना, राधेश्याम, जय प्रकाश, रामाश्रय, गोरेलाल, विक्की, रवि, संजीव मोदनवाल, संतोष, जगदीश आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




