डोली से दूल्हा व बैलगाड़ी में निकले बाराती

Mar 16, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में एक अनोखी बारात देखने को मिली। सुमित और निधि की शादी में डोली और बैलगाड़ी का खास इंतजाम किया गया। दूल्हे राजा को डोली में लाया गया, जबकि बैलगाड़ियों को सजाया गया। इस शादी ने सभी को आकर्षित किया और सुमित ने इसे अपनी ज़िंदगी की सबसे यादगार शादी बताया।

डोली से दूल्हा व बैलगाड़ी में निकले बाराती

देवरिया, निज संवाददाता। पांच दिन पहले ही भागलपुर से एक बारात डोली व बैलगाड़ी के साथ निकली। एक बार फिर शनिवार को शहर में ऐसी बारात देखने को मिली। शहर के दानोपुर निवासी राजकुमार हलवाई के बेटे सुमित की शादी पिड़रा निवासी निधि के साथ तय थी। राजकुमार का सपना था कि बेटे की शादी यादगार बनाई जाए।फिर क्या तो उन्होंने रोडलाइट, लग्जरी गाड़ियों की बुकिंग तो किया ही, साथ ही दूल्हे राजा के लिए डोली व बारातियों के लिए बैलगाड़ी का इंतजाम कर दिया। यह बारात कसया रोड स्थित एक मैरेज हाल के लिए निकली। दूल्हन को लाने के लिए डोली से जब दूल्हे राजा निकले तो हर कोई उनके साथ सेल्फी खींचाने लगा।

जबकि बैलगाड़ी भी कुछ खास तरीके से सजी थीं। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूल्हा बने सुमित ने कहा कि यह शादी उनके लिए यादगार बन गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।