ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियाजिले में आज चलेगा मेगा टीकाकरण अभियान

जिले में आज चलेगा मेगा टीकाकरण अभियान

देवरिया। निज संवाददाता मंगलवार 3 अगस्त को कोविड टीकाकरण का मेगा अभियान चलेगा।...

जिले में आज चलेगा मेगा टीकाकरण अभियान
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाTue, 03 Aug 2021 05:10 AM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया। निज संवाददाता

मंगलवार 3 अगस्त को कोविड टीकाकरण का मेगा अभियान चलेगा। इस दिन जिले के 343 केन्द्रों पर लगभग 46 हजार लोगों को टीका लगाया जायेगा। इसके लिए 68 अस्पतालों पर तथा 275 ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं। केन्द्रों पर 18 प्लस व 44 प्लस लोगों को टीका लगाया जायेगा। इसके लिए अन्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। टीकाकरण करने को 19 अस्पतालों के कोल्ड चेन प्वाइंट पर 46940 डोज वैक्सीन उपलब्ध हैं।

यह जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सोमवार को विकास भवन के गांधी सभागार में प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाने को अधिकाधिक लोगों का टीकाकरण जरूरी है। सप्ताह में 6 दिन जिले के अस्पतालों पर टीकाकरण हो रहा है। लेकिन शासन के निर्देश पर मंगलवार को मेगा टीकाकरण अभियान चलेगा। इसके लिए सलेमपुर ब्लाक में 19, बनकटा में 22, भाटपाररानी में 27, भटनी में 19, लार में 27, भागलपुर में 20, महेन में 19, रूद्रपुर में 20, भलुअनी में 20,भलुअनी में 14, गौरी बाजार में 33, मझगांवा में 17, बैतालपुर में 16, रामपुर कारखाना में 20, पथरदेवा में 17, देसही देवरिया में 20, तरकुलवा में 16, अरबन बरहज में 2, अरबन देवरिया में 10 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं। अस्पतालों के अलावा प्राथमिक विद्यालयों को टीकाकरण केन्द्र बनाया गया है। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा, अध्यापक, आंगनवाड़ी, रोजगार सेवक का भी सहयोग लिया जायेगा। इसके लिए सभी को प्रशिक्षण दिया गया है। टीकाकरण के मेगा कार्यक्रम को सफल बनाने को अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गयी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि शासन से 40 हजार को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है, जिले स्तर पर 60500 की कार्ययोजना बनायी गयी थी। लेकिन 46940 डोज वैक्सीन होने से इतना ही टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रेसवार्ता में एसपी डा.श्रीपति मिश्र, सीएमओ डा. आलोक पाण्डेय आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।

अब-तक छह लाख से अधिक को लग चुका है टीका

डीएम ने बताया कि 16 जनवरी से चल रहे टीकाकरण में अब-तक 630407 को टीके लगाये गये हैं। 31 जुलाई तक 516235 को प्रथम डोज, 114172 को दूसरी डोज दिया गया है। जिले में 96 टीकाकरण केन्द्र हैं, 1 जून से 18 से 44 साल के लोगों को टीके लगाये जा रहे हैं। इस आयु वर्ग के 1066062 को टीका लगाने का लक्ष्य है। इस आयु के 225275 को प्रथम डोज व 8788 को दूसरी डोज दी गयी है। 44 प्लस के 670466 को टीका लगाने का लक्ष्य हैं, अब-तक 267729 को प्रथम एवं 87692 को दूसरी डोज दी गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें