
सहकारिता के सदस्यता अभियान में सहयोग नहीं करेंगे सचिव
Deoria News - देवरिया में उ. प्र. संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ की बैठक हुई, जिसमें खाद वितरण और धान खरीद में समस्याओं पर चर्चा की गई। सचिवों ने उत्पीड़न की शिकायत की और किसानों के हक की मांग की। बैठक में फिक्स...
देवरिया, निज संवाददाता। उ. प्र. संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ की बैठक शनिवार को देवरिया कसया सहकारी बैंक लि. के परिसर में हुई। इसमें खाद वितरण, धान खरीद में कटौती सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी। कुछ सचिवों ने बताया गौरी बाजार व बैतालपुर के शाखा प्रबंधकों द्वारा उनका उत्पीड़न, शोषण किया जा रहा है। पिछले सदस्यता अभियान में बनाये गये सदस्यों को लाभ नहीं प्राप्त होने पर किसानों द्वारा अपना हिस्सा मांग रहे हैं। नहीं देने पर सचिव अपने को अपमानित महसूस कर हैं। उ. प्र. संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र नाथ यादव ने समितियों पर खाद उपलब्ध कराते समय पल्लेदारी व ड्राइवर ईनाम के नाम पर प्रति बोरी 5 रूपये सचिवों को भुगतान करना पड़ता है।

समितियों का फिक्स डिपोजिट का ब्याज प्रबंधकीय खाते में भेजने, शाखा प्रबंधकों द्वारा सचिवों के उत्पीड़न पर रोक लगाने, कर्मचारियों को नियमित भुगतान कराने, क्यू आर कोड समाप्त करने की मांग की। इफको, कृभको एवं अन्य प्राईवेट कंपनियों के स्टाक का आवंटन केवल पैक्स समितियों को ही किया जाय। यूरिया व फास्फेटिक में कमीशन बढ़ाया जाय, जिससे कर्मचारियों का वेतन भुगतान सके। पीसीएफ व पीसीयू द्वारा धान खरीद में 40-50 फीसदी कटौती पर रोक लगाने की मांग की। पूर्व के बनाये हुए सदस्यों का हिस्सा वापसी होने तक नये सदस्य बनाने में सचिव असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, इससे सदस्यता महा अभियान से समिति सचिव विरत रहेंगे। बैठक में नवनाथ पाण्डेय, देवानंद राव, त्रिलोकी नाथ सिंह, शभूनाथ चौबे, रामेश्वर पाण्डेय, आशुतोष राव, राकेश सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, रितेश कुमार शाही, सच्चिदानंद राव, अंगद राव, राणा प्रताप राव, बेच यादव, राजेश सिंह, सुशील सिंह, अरविंद पाण्डेय, राम प्रवेश गुप्ता, भुआल कुशवाहा, रामभवन यादव, शशांक शुक्ल, सदीप यादव, उमेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




