क्षेत्र पंचायत बैठक में 2 करोड़ 35 लाख रुपये का प्रस्ताव पारित

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

तरकुलवा ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इस बैठक में 2 करोड़ 35 लाख रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव को पारित किया गया। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने नए सभागार का लोकार्पण किया और विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने की बात कही।

क्षेत्र पंचायत बैठक में 2 करोड़ 35 लाख रुपये का प्रस्ताव पारित

तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलवा ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रामआशीष गुप्ता ने की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों के लिए कुल 2 करोड़ 35 लाख रुपये के प्रस्ताव को पारित किया गया। इसके पहले कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने 1 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक में बने नए सभागार को लोकार्पण किया।

विकास कार्यों की समीक्षा

बैठक में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं रखते हुए जल निकासी, सड़क, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की मांग उठाई। ग्राम प्रधानों ने भी गांवों की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। कृषि मंत्री ने लोकार्पण के बाद कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मिलने वाले धन का उपयोग बिना भेदभाव सभी गांवों के विकास में किया जाए। क्षेत्र पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव लेकर गांवों में जल निकासी, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं को मजबूत किया जाए।

ब्लॉक प्रमुख का आश्वासन

ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा दिए गए प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। बैठक में ग्राम प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश राम, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत, पति त्रिपाठी, मनोज कुमार भारती, सतीश जायसवाल, राजकुमार सिंह, सूरज सभासद, इमरान सिद्दीकी, रामप्रवेश यादव, शीलू, चेयरमैन मंटू कुशवाहा, गोलू सिंह, जितेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत रविंद्र कुमार, सुजीत सिंह,नमन पटेल, बीडीओ परशुराम राम आदि मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बैठक में कितने रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए?
बैठक में कुल 2 करोड़ 35 लाख रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।