मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे के लिए भीड़ से करना पड़ा इंतजार, हुआ हंगामा

Mar 14, 2026 02:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में करीब साढ़े तीन हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। मरीजों को एक्स-रे और अन्य विभागों में लंबी कतारों का सामना करना पड़ा। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से ही भीड़ लगी रही, जिससे कई जगह धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ। दवा वितरित करने में भी देरी हुई।

मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे के लिए भीड़ से करना पड़ा इंतजार, हुआ हंगामा

देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। करीब साढ़े तीन हजार से अधिक लोग उपचार के लिए पहुंचे थे। एक्स-रे सेंटर पर मरीजों की कतार रही। लोगों को एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा, वहीं पहले जांच कराने को लेकर लोग उलझ गए, जिसे लेकर हंगामा भी हुआ। इसके अलावा आर्थो, मेडिसिन, नेत्र, त्वचा, ईएनटी में मरीजों की भीड़ रही। इन स्थानों पर धक्का-मुक्की हुई। पैथालाजी रजिस्ट्रेशन, बिलिंग काउंटर पर भी कतार रही। दवा काउंटर पर भी लोगों को प्रतीक्षा करनी पड़ी, लेकिन साढ़े तीन बजे के बाद तक दवा वितरित की गई।मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ उमड़ी।

शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने पहुंचे थे। सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कतार लगनी शुरू हो गई। करीब 11 बजे लाइन लंबी हो गई। शुक्रवार को करीब 2300 से अधिक लोगों ने पर्ची लिया, वहीं फालोअप में भी मरीज आए थे। आर्थों में मरीजों काफी भीड़ रही। हड्डी टूटने के अलावा कमर, घुटना, गर्दन दर्द से पीड़ित अधिक रहे। करीब 580 लोगों का उपचार किया गया। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में मरीज भरे थे। चेस्टपेन की शिकायत लेकर करीब पांच लोग पहुंचे थे। इसके अलावा बुखार, सर्दी, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बीपी, शुगर के अधिक मरीज रहे। नेत्र रोग विभाग में आंख में खुजली, पानी, दर्द, चुभन, लालीपन व मोतिबिंद के मरीज अधिक रहे। यहां 270 मरीजों का इलाज हुआ। स्किन में लंबी कतार रही। करीब 230 मरीजों का इलाज हुआ। इसमें दिनाय, खुजली, दाने निकलने के पीड़ित मरीज अधिक रहे। बाल रोग विभाग में लोग बीमार बच्चों को लेकर पहुंचे थे। इसमें बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, श्वास के अधिक मरीज रहे। यहां करीब 170 मरीजों का इलाज हुआ। ईएनटी में करीब 163 मरीज पहुंचे थे। इसमें कान में खुजली, दर्द, सनसनाहट, कम सुनाई देने से पीड़ित मरीज रहे। चेस्ट व टीबी में एलर्जी, श्वास, अस्थमा के मरीज अधिक रहे। यहां 140 से अधिक मरीज रहे। सर्जरी में 110 मरीज पहुंचे थे। इसमें हार्निया, पथरी सहित अन्य मरीज रहे। दंत रोग में 65 मरीजों का इलाज हुआ। पोर्टेबल एक्स-रे कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ रही, जबकि डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर सुबह से लंबी कतार लग गई। देर से खड़े रहने से लोग परेशान रहे। कुछ लोग पहले जांच कराने के लिए बगल से जाने पर लोग हंगामा करने लगे। कुछ मरीज व तीमारदार आपस में उलझ गए। करीब दो सौ लोगों की जांच की गई। दवा काउंटर पर लंबी कतार रही। लोगों को देर तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। दवा वितरण का कार्य करीब साढ़े तीन बजे के बाद तक चला। पैथालाजी और बिलिंग काउंटर पर भी कतार रही। हर जगह कतार में देर तक खड़े रहने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।