Massive Participation in MP-MLA Sports Competition 5000 Players Registered सात चरणों में आयोजित होगी खेल स्पर्धा, 5 हजार ने कराया रजिस्ट्रेशन, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsMassive Participation in MP-MLA Sports Competition 5000 Players Registered

सात चरणों में आयोजित होगी खेल स्पर्धा, 5 हजार ने कराया रजिस्ट्रेशन

Deoria News - देवरिया में सांसद-विधायक खेल स्पर्धा में अब तक 5 हजार खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। यह स्पर्धा 9 अक्टूबर से भाटपाररानी विधानसभा से शुरू होगी। विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाWed, 8 Oct 2025 05:17 AM
share Share
Follow Us on
सात चरणों में आयोजित होगी खेल स्पर्धा,  5 हजार ने कराया रजिस्ट्रेशन

देवरिया, निज संवाददाता। सांसद-विधायक खेल स्पर्धा में अभी तक 5 हजार खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया है। खेल स्पर्धा की शुरुआत गुरुवार को भाटपाररानी विधान सभा से होगी। बीते कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सांसद- विधायक खेल स्पर्धा के तहत मंच दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले में विभिन्न तिथियों पर विधान सभा वार प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। 9 अक्टूबर को भाटपाररानी विधानसभा, 11 को रामपुर कारखाना, 12 को रुद्रपुर, 13 को सलेमपुर, 15 को देवरिया सदर, 17 को बरहज और 24 अक्टूबर को पथरदेवा में खेल प्रतियोगिता होनी निर्धारित है। स्पर्धा में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के पंजीकरण करने की जिम्मेदारी युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग को दी गई है।

इसके लिए सात विधान सभाओं में पांच नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। युवा साथी एप के माध्यम से अभी तक करीब 5 हजार खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जा चुका है। एक दर्जन खेल प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित सांसद-विधायक स्पर्धा में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, फुटबॉल, कबड्डी, जूडो, बैडमिंटन, कुश्ती व भारोत्तोलन के इवेंट आयोजित किए जाएंगे। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक-बालिका प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी युवा साथी एप पर खुद से भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं। रामपुर कारखाना में बदला खेल मैदान बारिश के चलते खेल मैदान में पानी भर जाने के कारण रामपुर कारखाना विधानसभा के प्रतियोगिता स्थल को बदल दिया गया है। पूर्व में यह प्रतियोगिता बरियारपुर में आयोजित होनी थी। अब प्रतियोगिता निर्धारित तिथि पर ही अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना में आयोजित की जाएगी। वहीं रुद्रपुर विधान सभा में पीसीएस परीक्षा को लेकर तिथि परिवर्तित होने की संभावना है। 12 अक्टूबर को पीसीएस की परीक्षा होनी है। इसके कारण तिथि में बदलाव करने पर चर्चा चल रही है‌। विधायक खेल स्पर्धा की तैयारी चल रही है। अभी तक 5 हजार खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है। अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रतिभाग कराने के लिए विभाग प्रयासरत है। पुनीत कुमार, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी देवरिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।