यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में तहसील में चलाया अभियान

Feb 08, 2026 08:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - सलेमपुर में समान न्याय संघर्ष समिति के नेतृत्व में यूजीसी रेगुलेशन के लिए मांगपत्र अभियान चलाया गया। शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित कैंप में 1600 से अधिक लोगों ने मांग पत्र भरा। ये मांगपत्र 16 फरवरी को महापंचायत के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे जाएंगे। समिति ने तहसीलदार को भी पत्रक सौंपा।

यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में तहसील में चलाया अभियान

सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। यूजीसी रेगुलेशन को लेकर समान न्याय संघर्ष समिति के नेतृत्व में जिलेभर में चलाए जा रहे मांगपत्र अभियान के तहत शनिवार को तहसील सलेमपुर परिसर में कैंप लगाकर लोगों से मांगपत्र भरवाया गया। अभियान के दौरान करीब 16 सौ से अधिक लोगों ने मांग पत्र भरा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भरे गए मांगपत्र आगामी 16 फरवरी को देवरिया के चंडिका छात्रावास मैदान में आयोजित महापंचायत के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित कर जिला प्रशासन के जरिए भेजा जाएगा। इसी क्रम में समिति के सदस्यों ने अपनी मांगों से संबंधित पत्रक तहसीलदार अलका सिंह को सौंपा। इस दौरान अमित सिंह बबलू, चंद्रभूषण पांडेय, रवि प्रकाश मिश्र छोटे, नित्यानंद उपाध्याय, नवीन कुमार तिवारी, अजय मिश्र पुल्लू, सच्चिदा सिंह राना, अरुण कुमार मिश्र, डॉ. दीपक सिंह, बालमुकुंद मिश्र, मानवेंद्र तिवारी, अमित तिवारी, आस्तिक तिवारी, नवीन मिश्र, सुमित मिश्र, सुनील तिवारी, ज्ञान चंद्र मिश्र, अजीत सिंह, वाचस्पति त्रिपाठी, शिवम मिश्र, अमित दुबे, विकास मिश्र, गौरव सिंह, शाश्वत सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।