देवर संग भाभी फरार, पति ने थाने में लगाई गुहार
Deoria News - तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक हैरान कर

तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता अपने ही देवर के साथ फरार हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से नजदीकियां बढ़ रही थीं।घर के अंदर ही चोरी-छिपे मिलने का सिलसिला चलता रहा। जब इस बात की भनक पति को लगी, तो उसने सख्ती दिखाते हुए दोनों पर पाबंदी लगा दी। लेकिन शायद यह रोक उन्हें और करीब ले आई। रविवार की सुबह मौका पाकर भाभी अपने देवर के साथ घर से फरार हो गई।
जाते-जाते वह अपने साथ जेवर और कुछ नकदी भी ले गई। जब पति घर लौटा तो पत्नी और भाई दोनों गायब मिले। घर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। घबराए पति ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। थक-हारकर उसने तरकुलवा थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


