महंत भगवान गिरि ने शिक्षण संस्थानों का किया निरीक्षण

Mar 08, 2026 02:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवाश्रम मठ लार में चल रहा प्रबंधकीय विवाद 24 फरवरी को महंत स्वामी भगवान गिरि के आने के बाद समाप्त हो गया। महंत स्वामी ने सभी संस्थान के प्रमुखों से विकास, सुन्दरीकरण एवं शिक्षा पर जोर देने के लिए कहा और महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों को आशीर्वाद दिया।

महंत भगवान गिरि ने शिक्षण संस्थानों का किया निरीक्षण

लार, हिन्दुस्तान संवाद। देवाश्रम मठ लार में चल रहा प्रबंधकीय विवाद 24 फरवरी को महंत स्वामी भगवान गिरि के आने के बाद समाप्त हो गया। महंत स्वामी भगवान गिरी देवाश्रम मठ का प्रबंधकीय चार्ज लेने के बाद शनिवार को स्वामी देवानंद सनातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में आकर निरिक्षण किया।मठ आश्रम से सम्बंधित संचालित सभी संस्थान के प्रमुखो से अपने अपने संस्थान में विकास, सुन्दरीकरण एवं शिक्षा पर विशेष जोर देनें के लिए कहा। महाविद्यालय पर उपस्थित सभी शिक्षकों, तृतीय श्रेणी तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अपना आशीर्वाद दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बीएन सिंह ने महाराज के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और महाविद्यालय में विकास और शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान महाविद्यालय के प्रोफेसर प्रमोद सिंह कुशवाहा, देवेंद्र कुमार मिश्रा, संतोष गुप्त, रामआशीष, सागर मौर्या, लल्लन प्रसाद प्रजापति, अजय उपाध्याय, अरविन्द मणि, दिलीप सिंह, बृजेश, झूलन, मुन्ना, अनिल यादव सहित सभी स्टॉप उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।