Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsMakeup Studio Scandal Manager Viral Video of Young Woman Sparks Outrage in Deoria
मेकअप के दौरान युवती का वीडियो बना किया वायरल, केस दर्ज

मेकअप के दौरान युवती का वीडियो बना किया वायरल, केस दर्ज

संक्षेप: Deoria News - देवरिया में एक मेकअप स्टूडियो के प्रबंधक ने एक युवती का मेकअप करते समय वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवती ने विरोध किया, लेकिन प्रबंधक और कर्मचारी नहीं माने। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

Wed, 5 Nov 2025 02:39 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददता। देवरिया- गोरखपुर मार्ग पर शहर के पुराने बस स्टेशन के समीप स्थित एक मेकअप स्टूडियों में मेकअप के दौरान एक युवती का वीडियो बनाकर मेकअप स्टूडियो के प्रबंधक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने स्टूडियों के प्रबंधक व वहां काम करने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध केस दर्ज किया है। शहर के एक वार्ड की रहने वाली एक युवती की सगाई 23 अक्टूबर को थी। सगाई पर फेशियल कराने के लिए युवती ने शहर के पुराने बस स्टेशन के समीप स्थित ए.जे. मेकअप स्टूडियो एण्ड एकेडमी में बुकिंग कराया था। जिसके लिए एडवांस में दो हजार रुपये एवं उसके बाद 25 सौ रुपये आनलाइन पेमेंट किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोप है कि 19 अक्टूबर को स्टूडियो की प्रबंधक ने युवती को बुलाया, जहां मेकअप के समय फोटो व वीडियो न लेने की बात हुई। 23 अक्टूबर को जब युवती मेकअप कराने गई तो वहां मेकअप करने के दौरान युवती का स्टूडियो के प्रबंधक व कर्मचारियों द्वारा फोटो व वीडियो बनाया जाने लगा। अस्त- व्यस्त हालत में होने के कारण युवती द्वारा इसका विरोध किया गया। लेकिन इसके बावजूद स्टूडियो की प्रबंधक व कर्मचारी नहीं माने और युवती के साथ अभद्रता करते हुए उसको स्टूडियो से बाहर निकाल दिए। अब स्टूडियों के प्रबंधक द्वारा युवती के बनाए गए वीडियों व फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है, जिसे देखकर लोग सोशल मीडिया पर गन्दे कमेंट कर रहे हैं। मामले में युवती के पिता के तहरीर पर पुलिस ने स्टूडियो की प्रबंधक अर्चना जायसवाल व स्टूडियो के कर्मचारियों पर केस दर्ज किया है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।