Deoria News: जांच में 75 रजिस्ट्री में पकड़ी गई 97 लाख की स्टांप चोरी
Deoria News: देवरिया में 75 रजिस्ट्री के मामले में 97 लाख की स्टांप चोरी का मामला उजागर हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की बैनामों की जांच में एआईजी ने विभिन्न तहसीलों में स्टांप और निबंधन शुल्क की चोरी की पुष्टि की है। सभी संबंधित को नोटिस जारी कर दिया गया है।

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले में 75 रजिस्ट्री में 97 लाख की स्टांप चोरी पकड़ी गयी है। वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बैनामों की जांच में स्टांप व निबंधन शुल्क की चोरी का खुलासा हुआ है। पांचों तहसीलों के 690 बैनामों का अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया था। इसमें एआईजी ने एक मामले में ढाई लाख व दूसरे में 2 लाख की स्टांप चोरी पकड़ी गयी। जमीन दान में भी पौने दो लाख का स्टांप तथा 26 हजार निबंधन शुल्क कम मिला। निबंधन कार्यालयों में होने वाले बैनामों की हर महीने डीएम, एडीएम वित्त, एआईजी स्टांप व रजिस्ट्रार द्वारा निर्धारित संख्या में बड़ी रजिस्ट्री का स्थलीय सत्यापन किया जाता है। इसमें स्टांप व निबंधन शुल्क में कमियां मिलने पर संबंधित को नोटिस जारी कर जमा कराया जाता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अधिकारियों द्वारा पांचों तहसीलों के कुल 690 रजिस्ट्री का स्थलीय सत्यापन किया गया। इसमें 75 बैनामों में 97 लाख रूपये की स्टैम्प व निबंधन शुल्क की चोरी पकड़ी गयी। सभी को कम स्टैम्प व निबंधन शुल्क जमा करने को नोटिस जारी किया गया। चालू वित्तीय वर्ष में सहायक महानिरीक्षक निबंधनक अजय धर्मराज सिंह ने सदर तहसील के मौजा तरकुलवा में बैनामा की गयी जमीन का 1 जून को स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें 2.53 लाख रूपये का स्टांप शुल्क की चोरी पकड़ी गयी। एआईजी ने बांस देवरिया में हुए बैनामे का 24 मई को सत्यापन किया। दो रास्तें पर स्थित जमीन में 1.84 लाख के स्टांप व 30 हजार रूपये का निबंधन शुल्की चोरी पकड़ी गयी। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सदर निबंधन कार्यालय में सोंदा की जमीन के दानपत्र की जांच की। इसमें 1.85 लाख का स्टांप शुल्क व 26 हजार का निबंधन शुल्क कम पाया गया।
बोले जिम्मेदार---
एआईजी स्टांप अजय धर्मराज सिंह ने कहा कि तहसीलों में होने वाले बड़े बैनामों का स्थलीय सत्यापन किया जाता है। इसमें जहां पर स्टांप व निबंधन शुल्क कम पाया जाता है संबंधित को नोटिस जारी कर उसे जमा कराया जाता है। पिछले वित्तीय वर्ष में 690 रजिस्ट्री की जांच में 75 में 97 लाख की स्टांव व निबंधन शुल्क की कमी उजागर हुई है। जमा करने को संबंधित को नोटिस जारी किया गया है।


