महाशिवरात्रि पर प्रशासन की निगरानी में खुला देवाश्रम मठ का गेट
Deoria News - देवाश्रम मठ में प्रबंधकीय अधिकार के विवाद के बीच महाशिवरात्रि का पर्व प्रशासनिक निगरानी में मनाया गया। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की, लेकिन मठ परिसर में सजावट की कमी रही। महंत भगवान गिरी और महंत अभयानंद गिरी की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवाश्रम मठ के प्रबंधकीय अधिकार को लेकर चल रहे विवाद के बीच महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुआ। पहले से जारी जांच और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मठ परिसर स्थित चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर का छोटा गेट श्रद्धालुओं के लिए खुलवाया गया। वहीं संस्कृत महाविद्यालय परिसर में स्थित पुराने शिव मंदिर का मुख्य द्वार भी पूरी तरह खोल दिया गया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए लगनी शुरू हो गईं।पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न कराई गई।
प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी के कारण कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। हालांकि हर वर्ष की तुलना में इस बार मठ परिसर के भीतर विशेष सजावट और पारंपरिक व्यवस्था का अभाव दिखाई दिया।इसे लेकर कई श्रद्धालुओं में निराशा देखी गई।लोग मठ के अंदर महाराज की एक झलक पाने की उम्मीद में इधर-उधर नजरें दौड़ाते रहे। महाशिवरात्रि के दिन महंत भगवान गिरी और महंत अभयानंद गिरी मठ परिसर में उपस्थित नहीं रहे। उनकी अनुपस्थिति पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


