संभावित लू व गर्मी को देखते हुए अलर्ट, की गई तैयारी

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। संभावित लू और गर्मी को लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज

संभावित लू  व गर्मी को देखते हुए अलर्ट, की गई तैयारी

देवरिया, निज संवाददाता। संभावित लू और गर्मी को लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज अलर्ट मोड पर है। इसको देखते हुए तैयारी कर ली गई। इमरजेंसी में ओआरएस सहित जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं, वहीं बारह बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है, जहां मरीज के इलाज की व्यवस्था की गई है। पर्याप्त मात्रा में फ्लूड सहित अन्य जरूरी दवाएं और सामग्री की व्यवस्था की गई है। यहां डॉक्टर और स्टाफ तैनात रहेंगे। इसके लिए नोडल नामित कर दिए गए हैं। मेडिकल वार्ड में भी व्यवस्था की गई है।

गर्मी की चेतावनी

पारा चढ़ने लगा है। गर्मी के मौसम में लू की भी अधिक संभावना रहती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी दी है। गर्मी व संभावित की चपेट में आने से लोग बीमार हो जाते हैं। संभावित लू को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के निर्देशन में सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा के निर्देश पर तैयारी कर ली गई है। नए भवन के तीसरी मंजिल पर मेडिकल वार्ड के पास 12 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। इसके नोडल अधिकारी बना दिए गए हैं। वार्ड में आईवी फ्लूड, पानी स्प्रे बाटल, आइसपैक, रेक्टलथर्मो मीटर एवं अन्य औषधि व सामग्री प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कराए गए हैं। यहां हर शिफ्ट में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, एमपीडब्लू की तैनाती रहेगी, वहीं इमरजेंसी में भी इंतजाम किए गए हैं, यहां ओआरएस काउंटर शुरू कर दिया गया है। मरीज जरूरत के मुताबिक ले सकते हैं। इसके अलावा स्प्रे बाटल व पर्याप्त मात्रा में दवा व फ्लूड की व्यवस्था की गई है। सोमवार को सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

Voice of UP

मेडिकल वार्ड में भी बढ़ी सुविधा

मेडिकल कॉलेज के नए भवन स्थित मेडिकल वार्ड में संभावित गर्मी व लू के मरीजों के इलाज को लेकर सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं। यहां ओआरएस और फ्लूड पर्याप्त मात्रा में रखा गया है। साथ ही आईस पैक की भी व्यवस्था है। उधर पीआईसीयू में फ्रीज में ठंडा पानी के साथ ही आइस पैक रखने को कहा गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ने गर्मी के लिए क्या तैयारी की है?
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ने इमरजेंसी में ओआरएस सहित जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई हैं और 12 बेड का वार्ड आरक्षित किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।