Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsMaharashtra Worker Dies Under Mysterious Circumstances Protests Erupt in Salempur
महाराष्ट्र में युवक की मौत, देवरिया में शव रख सड़क किया जाम

महाराष्ट्र में युवक की मौत, देवरिया में शव रख सड़क किया जाम

संक्षेप: Deoria News - सलेमपुर(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। महाराष्ट्र में मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थित में मौत

Thu, 23 Oct 2025 11:44 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

सलेमपुर(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। महाराष्ट्र में मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई। गुरुवार की सुबह शव घर पहुंचते ही चीत्कार मच गया। लोग हत्या का आरोप लगाते हुए सलेमपुर-मैरवा मार्ग जाम कर दिया। लगभग आधे घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। मझौलीराज उपनगर के वार्ड नंबर 13 निवसी नौशाद (35) पुत्र वकील अहमद एक माह पूर्व अपने दो साथी कमलेश व सेठी के साथ महाराष्ट्र के सिंधु दुर्ग में एक निजी कंपनी में मजदूरी करने के लिए गए थे। 21 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थिति में नौशाद की महाराष्ट्र में मौत हो गई।

मौत की सूचना घर पहुंचते ही चीत्कार मच गया। गुरुवार की सुबह शव महाराष्ट्र से घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही चीत्कार मच गया। परिजनों को रोता देख वहां मौजूद अन्य लोगों की आंखें भर आई। लोग हत्या का आरोप लगाते हुए शव मुख्य मार्ग पर रख कर जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। पत्नी मुन्नी खातून ने बताया कि मौत के दो सप्ताह पहले से ही वह मुझसे बात नहीं किए थे, अचानक हमें फोन से उनकी मौत होने की सूचना दी गई। पुलिस ने ताबूत से शव को जब बाहर निकाला तो पत्नी मुन्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक नौशाद का एक बेटा शहीद 8 वर्ष व बेटी अलीशा 5 वर्ष साल की है।