गोरखपुर पहुंच केमिकल फैक्ट्री के मालिक की पत्नी का पुलिस ने दर्ज किया बयान
संक्षेप: Deoria News - देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की पानी की टंकी में महाराष्ट्र के केमिकल फैक्ट्री के मालिक अशोक का शव मिला। पुलिस ने पत्नी का बयान दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज एकत्र किया। जांच के दायरे में...

देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के पानी की टंकी में मिले महाराष्ट्र के केमिकल फैक्ट्री के मालिक के शव के मामले में मंगलवार की देर रात को कोतवाली पुलिस ने गोरखपुर पहुंच कर उसकी पत्नी का बयान दर्ज किया है। वहीं बुधवार को कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम करीब दो घण्टे तक मेडिकल कालेज में अपना डेरा डाले रही। इस दौरान टीम ने जांच के लिए मेडिकल कालेज से 12 दिन का सीसीटीवी फुटेज भी कलेक्ट किया एवं अन्य पहलुओं पर भी जानकारी एकत्र की। मेडिकल कालेज के ओपीडी भवन के ऊपर पांचवीं मंजिल पर बनी पानी की टंकी में 6 अक्टूबर को एक व्यक्ति का शव मिला था।
शव का शिनाख्त अशोक गांवडे निवासी आदित्य विश्व कॉम्पलेक्स चंद्रोदय कॉम्पलेक्स के सामने कुलगांव ठाणे महाराष्ट्र के रूप में हुई। अशोक महाराष्ट्र में केमिकल फैक्ट्री के मालिक थे। उनके शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही मामले में अब पुलिस ने जांच भी तेज कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने अशोक के साले से बातचीत कर कोतवाली में उनका बयान दर्ज किया। वहीं अशोक के पत्नी के न आने से उनका बयान नहीं दर्ज हो सका था। इसके बाद मंगलवार की देर रात को कोतवाली पुलिस गोरखपुर पहुंची और आधे घण्टे से अधिक समय तक बातचीत करने के बाद अशोक की पत्नी का बयान दर्ज किया। वहीं बुधवार को दिन में कोतवाली पुलिस मेडिकल कालेज पहुंची और करीब दो घण्टे तक डेर डाले रही। इस दौरान पुलिस व एसओजी ने कई पहलुओं पर जानकारी ली एवं मेडिकल कालेज के ओपीडी भवन, इमरजेंसी समेत अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का 25 सितम्बर से 6 अक्तूबर तक का फुटेज कलेक्ट किया। जबकि मेडिकल कालेज के ओपीडी भवन के ऊपर दूसरी मंजिल से लेकर पांचवीं मंजिल तक एसओजी ने भ्रमण किया एवं कई कर्मचारियों से बातचीत कर जानकारी भी ली। वहीं पांचवीं मंजिल पर बनी पानी की टंकी का भी निरीक्षण किया। जांच का दायरा बढ़ा 400 लोगों के खंगाले जाएंगे नंबर घटना के खुलासे के लिए एसपी ने एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीमों को लगाया है। जिसकी मनीटरिंग एसपी खुद कर रहे हैं। मामले में पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस को आरोपियों तक पहुंचना मानो जैसे पानी में तिनका ढूंढ़ने के समान है। पुलिस मेडिकल कालेज के करीब 400 कर्मचारियों के मोबाइल नम्बर खंगालने की तैयारी कर रही है। बुधवार को पुलिस ने कई कर्मचारियों का मोबाइल नम्बर एवं उनकी जानकारी भी इक्कठा की है। घटना के बाद लगा लाइट, गार्ड की हुई तैनाती मेडिकल कालेज के पानी की टंकी में शव मिलने के बाद मेडिकल कालेज प्रशासन सख्त हो गया है। मेडिकल कालेज प्रशासन द्वारा पांचवीं मंजिल पर लाइट लगवाने के साथ ही सीढ़ी के दरवाजे पर एक सुरक्षा गार्ड की तैनाती भी की गई हैं। वहीं दरवाजे पर ताला बन्द करा दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




