ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियादेवरिया में लॉकडाउन की उड़ाई जा रही धज्जियां

देवरिया में लॉकडाउन की उड़ाई जा रही धज्जियां

लॉकडाउन के छठवें दिन शहर की सड़कों पर लॉकडाउन बेदम नजर आया। सुबह एकाएक भीड़ बढ़ गई। प्रशासन की निर्देशों का धता बताकर लोग सड़कों पर वाहनों से गुजरते रहे। ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस कर्मी भी कुछ सुस्त नजर...

देवरिया में लॉकडाउन की उड़ाई जा रही धज्जियां
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाMon, 30 Mar 2020 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन के छठवें दिन शहर की सड़कों पर लॉकडाउन बेदम नजर आया। सुबह एकाएक भीड़ बढ़ गई। प्रशासन की निर्देशों का धता बताकर लोग सड़कों पर वाहनों से गुजरते रहे। ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस कर्मी भी कुछ सुस्त नजर आए।

जिले में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। आसपास के जिले के मुकाबले यहां व्यवस्था पहले दिन से काफी चुस्त-दुरूस्त नजर आई। पुलिसकर्मियों की सख्ती कुछ लोगों को नागवार भी लगी। बावजूद इसके मुस्तैदी जारी रही। लेकिन सोमवार की सुबह शहर के सिविल लाइन रोड पर बढ़ी भीड़ ने संशय पैदा कर दिया। पुलिस पिकेट प्वांइट पर मौजूद रही लेकिन टोका टाकी कम हो गई थी। इसकी वजह से कुछ लोग अनावश्यक भी चहल कदमी करते मिले। दवा की दुकानों पर भी बेतरतीब लोग खड़े मिले। कोई सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रख रहा था। जबिक शुरू के दिनों में पुलिस खुद मुस्तैद रह कर एक मीटर के दायरे का पालन करा रही थी।

पुरानी पर्ची लेकर निकल रहे

कुछ लोग पुरानी दवा की पर्ची लेकर बाजार में निकल रहे हैं। जब पुलिस बाहर निकलने के बारे में पूछताछ कर रही तो वह पर्ची दिखाकर बाजार में घूम रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें