Deoria News: बीएससी छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान,घर में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: बरियारपुर के वार्ड नंबर एक में 19 वर्षीय बीएससी छात्र कृष्ण कुमार पांडे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि वह रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने गए थे। सुबह शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की जांच जारी है।

बीएससी छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान,घर में मचा कोहराम
बीएससी छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान,घर में मचा कोहराम

Deoria News: बरियारपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत बरियारपुर के वार्ड नंबर एक बनरहा में मंगलवार की रात बीएससी के एक छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कृष्ण कुमार पांडे उर्फ रोहन पांडे(19) पुत्र स्व. श्रीनिवास पांडे बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र थे। परिजनों के अनुसार कृष्ण कुमार मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। बुधवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उनका शव फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई।

आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।सूचना पर पहुंची बरियारपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार घटना के कारणों की जांच की जा रही है।कृष्ण कुमार के पिता श्रीनिवास पांडे का पहले ही निधन हो चुका था। घर में उनकी मां रीमा पांडे और बहन श्रेया पांडे रहती हैं। बेटे की मौत से मां रीमा पांडे और बहन श्रेया पांडे का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: बीएससी छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान,घर में मचा कोहराम