शौच के लिए निकली महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत
गौरीबाजार (देवरिया) में गुरुवार को एक महिला पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। महिला खेत में शौच के लिए गई थी। घटना के बाद तहसीलदार ने मदद का आश्वासन दिया। परिवार में शौचालय नहीं होने के कारण यह घटना हुई, जिससे परिवार में शोक का माहौल है।
गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के जोगिया गांव में गुरुवार की सुबह खेत की तरफ गई महिला पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर तहसीलदार रुद्रपुर मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लेने के बाद सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरीबाजार के जोगिया गांव निवासी अनारी देवी (60) पत्नी स्व.सूर्यपाल गुरुवार सुबह शौच के लिए खेत के तरफ गईं थी। बारिश के बीच बाइक बिजली भी चमक रही थी। इसी बीच आकाशीय बिजली उनके उपर गिर गई। देर तक घर नही लौटने पर परिवार के लोग खोजते पहुंचे तो खेत में झुलसी पड़ी थी।
मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। सूचना पाकर तहसीलदार रुद्रपुर मौके पर पहुंचे और अहेतुक सहायता का आश्वासन दिया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。
घर में होता शौचालय तो बच जाती जान
बताया जाता है कि महिला के परिवार में अब तक शौचालय नही बना था। जगह के आभाव की वजह से शौचालय निर्माण नहीं हो पा रहा था। बाहर शौच जाने की वजह से आकाशीय बिजली की शिकार हो गई। घर में शौचालय होता तो महिला की जान बच जाती। अनारी की दो पुत्रियां इसरावती, लालमती व एक पुत्र सत्यनारायण हैं। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


