आकाशीय बिजली गिरने से युवक झुलसा, दो झोपड़ियां राख
देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के सिंगहीडीह गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से दीपक कुमार नामक युवक झुलस गया। इस घटना में दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं और आग में राशन, कपड़े एवं नगद जल गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में मदद की और दीपक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
भटनी (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के सिंगहीडीह गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक झुलस गया। इस दौरान दो रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। सिंगहीडीह निवासी दीपक कुमार पुत्र मुसाफिर अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। उसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से झोपड़ी में आग लग गई। दीपक को भी तेज करंट का झटका लगा, जिससे वह अचेत होकर मौके पर गिर पड़े। इस घटना में उनकी दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग में राशन, भूसा, कपड़े तथा करीब पांच हजार रुपये नगद जल गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
वहीं झुलसे युवक को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


