आकाशीय बिजली से दो लोगों की मौत, दो झुलसे
Deoria News - देवरिया जिले में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग झुलस गए। ये घटनाएं रामपुर कारखाना और बघौचघाट थाना क्षेत्र में हुईं। कोमल यादव और रामनाथ प्रसाद की घटनाओं में गंभीर चोटें आईं, जिनमें से कोमल की अस्पताल में मौत हो गई।

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग झुलस गए। घटनाएं रामपुर कारखाना और बघौचघाट थाना क्षेत्र में हुई।
पहली घटना
महुआडीह संवाद के अनुसार देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गौरा निवासी कोमल यादव(62) पुत्र स्व. सुंदर यादव अपने भाई रामकेवल के साथ रिश्तेदार प्रभावती देवी को लेकर बाइक से सकरापार बुजुर्ग में जयप्रकाश यादव के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जयप्रकाश यादव के पुत्र गोविंद यादव की गुरुवार को बारात जानी है। बुधवार की शाम तेज बारिश के दौरान जैसे ही तीनों सकरापुर बुजुर्ग गांव के पास पहुंचे, अचानक आकाशीय बिजली गिर गई।
दूसरी घटना
इसकी चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में तीनों को देवरिया मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने कोमल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामकेवल और प्रभावती देवी का इलाज कर डॉक्टरों ने घर भेज दिया। उनकी स्थिति सामान्य है।
तीसरी घटना
बंजरिया बाजार संवाद के अनुसार नेरुआरी गांव निवासी रामनाथ प्रसाद(65) पुत्र मंगल प्रसाद अपनी बकरी को झोपड़ी के अंदर करने गए थे। तेज हवाओं और बारिश के कारण बकरी बाहर निकल गई तो उसे पकड़ने लगे। उसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आकर रामनाथ गंभीर रूप से झुलस गए। घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


