मंत्री की धौंस दिखा धमकी देने वाले पर केस दर्ज
रामपुर कारखाना में एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसने मंत्री के नजदीकी होने का धौंस दिखाकर धमकी दी थी। राधा मोहन कुशवाहा ने आरोप लगाया कि वेदपाल नाम का व्यक्ति बिना अधिकार के कार्यालय में रहकर धमकियां दे रहा था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई शुरू की है।

रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। मंत्री से नजदीकी का धौंस दिखा धमकी देने वाले पर मुकदमा दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर रामपुर कारखाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
आरोप और धमकियाँ
जिला ग्राम्य विकास संस्थान, देसही देवरिया में राधा मोहन कुशवाहा कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि कार्यालय में बिना किसी अधिकार पत्र व नियुक्ति के राजनीति पहुंच बनाकर वेदपाल पुत्र सुदर्शन प्रसाद निवासी जंगल रामगढ़ चैवरी थाना व जिला गोरखपुर कार्यालय में लगा रहता है तथा सबको धमकी देता है कि विधान सभा में सीधा पहुंच है।
पुलिस कार्रवाई
विभाग में आप लोगों के खिलाफ कुछ भी कार्रवाई करा दूंगा। 30 मई 2025 को समय करीब 5.15 पर जब वह अपने घर के लिए निकले तो उक्त वेदपाल ने अपशब्द व गालियों देते हुए कहा कि अब अगर मेरे विषय में कोई शिकायत किये तो तुमको हरिजन उत्पीड़न की केस कर ठीक कर दुंगा। राज्य मंत्री का बेटा मेरा मित्र है, तुम्हारे शिकायत से कुछ नहीं होगा। विरोध किया तो वेदपाल व उसके सहयोगी बेइज्जती करते हुए कहे कि गोरखपुर कचहरी में मुकदमा करके तुमको ठीक कर देंगे। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर रामपुर कारखाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएस 352 और 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


