पूर्व अध्यक्ष की मौत पर तहसील अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बरहज तहसील के पूर्व अध्यक्ष
देवरिया, निज संवाददाता। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बरहज तहसील के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता विजेंद्र कुमार सिंह की मौत को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही को नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर मांग की।अधिवक्ताओं ने कहा कि बरहज तहसील के लक्ष्मीपुर में चकनाली के उपर आरसीसी रोड बनाने को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर प्रधान और उसके लड़कों की तरफ से धमकी दिया गया। जिसके चलते अधिवक्ता की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। सदर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी के नेतृत्व में डीएम, एसपी से विजेंद्र सिंह के हत्यारे को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई।
इसमें मंत्री विजय सेन यादव, शशिभूषण पाण्डेय, रामछबीला यादव, राकेश शाही, विष्णु गुप्ता, रजत श्रीवास्तव, राजाराम प्रसाद, विवेकानंद, आशुतोष आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


