तहसील के अधिवक्ताओं का रजिस्ट्रार ऑफिस पर तालाबंदी
देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। अधिवक्ताओं ने ई रजिस्ट्री के खिलाफ रजिस्ट्रार ऑफिस पर प्रदर्शन किया। नए आदेश से व्यवसाय खत्म होने की आशंका है। दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार के आदेश से रजिस्ट्री बाधित हुई और लोगों को लौटना पड़ा।
देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। अधिकृत संस्थाओं से ई रजिस्ट्री कराने के महानिरीक्षक निबंधन एवं स्टाम्प के आदेश के खिलाफ गुरूवार को जिले की सदर, रुद्रपुर, बरहज, सलेमपुर और भाटपाररानी में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्रार आफिस पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इससे एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई और बैनामा कराने आये लोगों को वापस लौटना पड़ा。
अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
सदर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी व मंत्री विजय सेन यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने ई रजिस्ट्रीकरण की व्यवस्था अधिकृत संस्थाओं के माध्यम से करने के खिलाफ रजिस्ट्रार आफिस पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि नयी व्यवस्था से वसिका नवीस, स्टाम्प लेखक,अधिवक्ता व स्टाम्प वेंडर समेत अन्य लोगों का व्यवसाय समाप्त हो जायेगा। सरकार का यह कदम सरासर गलत है और अधिवक्ताओं की भूमिका नहीं होने से फर्जी विलेख के निष्पादन की आशंका है।
ई पंजीकरण का विरोध
इस लिए अधिवक्ता ई पंजीकरण माडल का विरोध कर रहा है। उन्होंने इस व्यवस्था को जारी आदेश वापस लेने की मांग की। निबंधन कार्यालय में तालाबंदी से एक भी बैनामा नहीं हुआ और रजिस्ट्री कराने आये लोगों को वापस लौटना पड़ा। इससे राजस्व की क्षति हुई। प्रदर्शन में राकेश कुमार शाही, राजाराम, रामछबीला यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, शशि भूषण पाण्डेय, कमल मणि, अंबरीश मणि, मनोज श्रीवास्तव, रामशरन यादव, विनोद सिंह, भारत भूषण गुप्ता आदि शामिल रहे।
रुद्रपुर में अधिवक्ताओं का विरोध
रुद्रपुर में भी अधिवक्ताओं ने उप निबन्धक कार्यालय में ताला जड़ दिया। जिसके बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं पंजीयन को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अवधेश कुमार निगम को सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि निबन्धन एवं स्टाम्प आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा ई-पंजीकरण माड्यूल के प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जारी पत्र दिनांक चार जून के द्वारा ई.रजिस्ट्रीकरण की व्यवस्था अधिकृत संस्थाओं के माध्यम से किए जाने व सभी क्रिया कलाप ऑनलाइन व डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से विलेखों का पंजीकरण किए जाने की व्यवस्था की जा रही है। जिससे वसीका नवीस, स्टैम्प वेंडर एवं अधिवक्ता गण प्रभावित हो रहे हैं। इस प्रक्रिया में अधिवक्ताओं की भूमिका न रहने से फर्जी विलेखों के निष्पादन की आशंका रहेगी। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यानन्द पाण्डेय, महामंत्री विनोद पाठक, रामेश्वर मणि त्रिपाठी, पंकज कुमार शुक्ल, सत्यप्रकाश सिंह, ब्रज विहारी पाण्डेय, फणीन्द्र नाथ पाण्डेय, राजेश त्रिपाठी, आनन्द कुमार सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, कौशल पति पाठक, विकास त्रिपाठी, वृजकिशोर सिंह, आनन्द शंकर मणि त्रिपाठी, सुधांशु मौलि ओझा, अनिल पाण्डेय, परमहंस यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
बरहज में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। महानिरीक्षक निबंधन एवं आयुक्त स्टाम्प लखनऊ द्वारा 4 जून को जारी आदेश में रजिस्ट्रीकरण की व्यवस्था निजी हाथों में देने की बात सामने आने पर गुरुवार को बरहज में भी अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया और रजिस्ट्री कार्यालय में ताला जड़ दिया। कार्यालय में ताला बंद होने से करीब एक घण्टे तक रजिस्ट्री बाधित रही। उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल को पत्रक देकर निर्णय बदलने की मांग की है। बार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव व महामंत्री अमरेश यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता दस्तावेज लेखक, स्टाम्प वेंडर ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह, चंद्रभूषण यादव, उपाध्यक्ष गिरीश चंद वर्मा, सत्यप्रकाश मालवीय, संजय यादव, मुरारी भारती आदि मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


