अधिवक्ताओं ने उठाई शौचालय निर्माण की मांग

Mar 11, 2026 02:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - बरहज तहसील में अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए शौचालय की कमी है। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को आवाज उठाई और शीघ्र शौचालय बनाने की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि 15 वर्ष पुराना सार्वजनिक शौचालय अनुपयोगी हो गया है, जिससे लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

अधिवक्ताओं ने उठाई शौचालय निर्माण की मांग

बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के लिए शौचालय का इंतजाम नहीं है। मुश्किल को देखते हुए मंगलवार को अधिवक्ताओं ने आवाज उठाई और शीघ्र शौचालय बनवाने की मांग की।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव ने कहा कि अधिवक्ता भवन के निकट बना 15 वर्ष पुराना सार्वजनिक शौचालय अनुपयोगी हो गया है।जो इन दोनों खराब पड़ा हुआ है। जिससे तहसील आए लोगों एवं अधिवक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ता भवन के सामने शौचालय बनवाने की आवश्यकता है।इस अवसर पर सत्य प्रकाश मालवीय, नागेंद्र सिंह, उदयराज चौरसिया, रमायन तिवारी, चंद्रकांत मद्धेशिया, वीरेंद्र यादव, चंद्रभूषण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।