अधिवक्ता के बेटे ने प्रशासन पर लगाया मामले की लीपापोती का आरोप
Deoria News - ग्राम लक्ष्मीपुर में सड़क निर्माण के विवाद में अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की मौत के मामले में उनके पुत्र सिद्धार्थ ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जांच समिति मामले की लीपापोती कर रही है। अधिवक्ताओं ने न्याय की उम्मीद खो दी है क्योंकि हत्यारोपित अब तक पकड़े नहीं गए हैं।

बरहज/कपरवार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की मौत के मामले में बिजेंद्र सिंह के पुत्र सिद्धार्थ सिंह ने प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाए है। एक वीडियो में जिला प्रशासन और जांच समिति पर मामले की लीपापोती करने की बात कही है। हालांकि ‘हिंदुस्तान’ इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।पांच अप्रैल को अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह की चकनाली पर सड़क निर्माण के विवाद में मौत हो गई थी। मौत के बाद से ही जिले भर के अधिवक्ता आंदोलित है। मामले में बढ़ते दबाव के चलते प्रशासन ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेमनारायण सिंह के नेतृत्व में मजिस्ट्रियल जांच शुरू कराई है।
गुरुवार को जांच समिति ने अधिवक्ता के परिजनों का बयान दर्ज किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सिद्धार्थ से कहा है कि मौत के तेरह दिन बाद भी हत्यारोपित पकड़े नहीं जा सके है। जांच समिति का जो रवैया है उससे लगता है कि जांच के नाम पर लीपापोती करने का प्रयास किया है। उसने कहा कि प्रशासन के रवैये से उसे न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।अधिवक्ताओं ने जांच समिति के समक्ष दर्ज कराया बयानमजिस्ट्रियल जांच के क्रम में तीसरे दिन मजिस्ट्रेट प्रेमनारायण सिंह के समक्ष बरहज तहसील के अधिवक्ताओं ने अपना बयान दर्ज कराया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन के कक्ष में बयान दर्ज हुआ। जांच के क्रम में शुक्रवार को संघ के अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता जांच समिति के समक्ष प्रस्तुत होकर बयान दर्ज कराया। जांच अधिकारी ने चंद्रगुप्त यादव, श्रवण कुमार सिंह और महामंत्री अमरेश यादव का बयान दर्ज किया। जांच अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेमनारायण सिंह के साथ ही जांच टीम के सदस्य एसडीएम बरहज हरिशंकर लाल, एसडीएम भाटपाररानी रत्नेश तिवारी, तहसीलदार सदर कृष्णकांत मिश्र मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


