भूमि विवाद को लेकर मारपीट, मुकदमा दर्ज
Deoria News - रुद्रपुर में भूमि विवाद के चलते एक सप्ताह पहले दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। केदारनाथ ने शिकायत की कि दूसरे पक्ष के लोग उनकी भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे थे। 10 अप्रैल को जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो दूसरे पक्ष ने उन पर हमला किया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भूमि विवाद को लेकर एक सप्ताह पूर्व दो पक्षों में माारपीट हो गया था। मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है।रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के तारासारा गांव के रहने वाले केदारनाथ पुत्र लुटावन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके आराजी भूमि में अवैध कब्जा किए हुए हैं। जिसे लेकर पहले से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दस अप्रैल की सुबह आठ बजे उन्होंने अवैध कब्जा करने से मना किया। जिस पर दूसरे पक्ष के लोग गाली गलौज के साथ ही मारपीट करने लगे।
मामले में पुलिस ने रामनयन यादव, सत्यपाल उर्फ गोपाल यादव, दीपक यादव व शोभा शंकर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


