झोपड़ी में गुजर-बसर कर रहे मजदूर ने डीएम से मांगा आवास
Deoria News - रामपुर के हरपुर गांव के मजदूर अशोक निषाद ने जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास की गुहार लगाई है। वह पिछले 15 वर्षों से झोपड़ी में रह रहा है और पिछले वर्ष योजना के लिए आवेदन किया था। अधिकारियों ने उसकी स्थिति सही पाई, फिर भी अभी तक आवास नहीं मिला।

रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलवा विकासखंड के हरपुर गांव निवासी एक मजदूर ने जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास दिलाने की गुहार लगाई है। अशोक निषाद ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पिछले करीब 15 वर्षों से खेत में झोपड़ी डालकर परिवार सहित जीवन यापन कर रहा है। मजदूरी करके किसी तरह परिवार का खर्च चला रहा है।अशोक निषाद ने बताया कि वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए आवेदन किया था। अधिकारियों ने मौके पर जांच कर उसकी स्थिति सही पाई थी। इसके बावजूद अब तक आवास नहीं मिल सका। उसने बताया कि उसके पास पक्का मकान और बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।बरसात
के दिनों में झोपड़ी टपकने से परिवार को पूरी रात जागकर बितानी पड़ती है। प्रार्थी के अनुसार ग्राम सचिव ने भी प्रमाणित किया है कि वह झोपड़ी में निवास करता है। मजदूर ने जिलाधिकारी से दयनीय स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत कराने की मांग की है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी को पात्रता की जांच कर आवास दिलाने का निर्देश दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


