Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsKhichdi Community Feast Celebrated in Barhaj by Vaishya Sabha
मध्यदेशीय वैश्य महासभा ने किया खिचड़ी सहभोज का आयोजन

मध्यदेशीय वैश्य महासभा ने किया खिचड़ी सहभोज का आयोजन

संक्षेप:

Deoria News - बरहज में मध्यदेशीय वैश्य महासभा ने खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया। मुख्य अतिथि उमाशंकर सिंह ने बाबा गणिनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस आयोजन का उद्देश्य आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर कई प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया।

Jan 19, 2026 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित बेचू शाह जी पोखरे पर मध्यदेशीय वैश्य महासभा ने रविवार को खिचडी सहभोज का कार्यक्रम आयोजित किया । मुख्य अतिथि बरहज नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर सिंह उमेश ने बाबा गणिनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सहभोज का शुभारम्भ किया। उमाशंकर सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व भारत वर्ष में मनाया जाता है। संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद मद्धेशिया ने कहा कि खिचड़ी सहभोज का आयोजन आपसी सौहार्द, प्रेम व भाईचारे को बढावा देते है। अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने स्वागत किया । इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन मनोज कुमार मद्धेशिया, मनोज गुप्त, राष्ट्रीय युवा संयोजक रक्तदान प्रकोष्ठ सन्तोष मद्धेशिया वैश्य, कृपानिधान मद्धेशिया, जिला महामंत्री भगवान दास मद्धेशिया, अमित मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, विनोद गुप्ता, कुलभूषण मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया, रतन गुप्ता, राकेश मद्धेशिया, मोहित मद्धेशिया महामंत्री, पियूष चावला कोषाध्यक्ष, राकेश मद्धेशिया मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;