जेपी मेमोरियल खेल प्रतियोगिता में चमके सेंटजेवियर्स के विद्यार्थी

जेपी मेमोरियल खेल प्रतियोगिता में चमके सेंटजेवियर्स के विद्यार्थी

संक्षेप:

Deoria News - सेंटजेवियर्स स्कूल में जेपी मेमोरियल जैव क्वीजार्ड राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाटपाररानी ने कई श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रुद्रपुर, तमकुही और गौरीबाजार के...

Aug 30, 2025 09:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

भाटपाररानी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सेंटजेवियर्स स्कूल में जेपी मेमोरियल जैव क्वीजार्ड राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सेंटजेवियर्स आंतरिक भाटपाररानी, तमकुही, गौरीबाजार, व रुद्रपुर के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाटपाररानी अव्वल रहा तो वहीं रुद्रपुर, तमकुही और गौरीबाजार के छात्रों ने भी परचम लहराया। कक्षा तीसरी से पांचवी तक के छात्रों में प्रथम विजेता भाटपार रानी एवं द्वितीय विजेता रुद्रपुर के छात्रों ने अपना स्थान कायम रखा। कक्षा छठवीं से आठवीं तक के छात्रों में प्रथम विजेता भाटपार रानी एवं तमकुही के छात्रों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 वी से 12 वीं तक के छात्रों में प्रथम विजेता भाटपाररानी एवं द्वितीय विजेता रुद्रपुर के छात्रों ने अपना स्थान रखा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम का आरंभ स्कूल निदेशक रितेश चंद्रा व शैक्षणिक प्रशासिका शीना चंद्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंत में स्कूल निदेशक रितेश चंद्रा के द्वारा सभी विजेताओं को पदक तथा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राकेश मिश्रा ने छात्रों को सम्बोधित किया।