Joint Police Raid in Deoria Leads to Seizure of Illegal Liquor and Arrests आबकारी का ईट भट्ठों पर छापा, दो मालिक समेत आठ पर केस, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsJoint Police Raid in Deoria Leads to Seizure of Illegal Liquor and Arrests

आबकारी का ईट भट्ठों पर छापा, दो मालिक समेत आठ पर केस

Deoria News - देवरिया में आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह और बरियारपुर पुलिस ने दो ईट भट्ठों पर दबिश देकर 90 लीटर अवैध कच्ची शराब और 400 किलोग्राम लहन बरामद किया। इस कार्रवाई में कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाThu, 11 Sep 2025 05:11 AM
share Share
Follow Us on
आबकारी का ईट भट्ठों पर छापा, दो मालिक समेत आठ पर केस

देवरिया, निज संवाददाता। सदर तहसील के आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह व बरियारपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को पांडेपुर स्थित एमटी मार्का ईट भट्ठे पर दबिश दी। इसमें 45 लीटर अवैध कच्ची शराब व 200 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। लहन को विनष्ट करा दिया गया। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। ईट भट्ठा मालिक राम त्रिपाठी व मुंशी राम इकबाल फरार हो गए। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त व फरार ईट भट्ठा मालिक एवं मुंशी के विरुद्ध बरियारपुर थाना में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61 2 /49 व आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया। बुधवार को तरकुलवा थाने की पुलिस वह आबकारी की संयुक्त टीम ने तरकुलवा थाना अंतर्गत वृंदावन स्थित एसकेडी मार्का ईट भट्ठे पर दबिश में 45 लीटर कच्ची अवैध शराब व बनाने के उपकरण तथा ड्रम, बदेला तथा 200 किलोग्राम लहन बरामद हुआ।

मौके से तीन अभियुक्त मुंशी बहादुर व कच्ची शराब बनाने वाले मजदूर बिरसा उरांव व मनीष उरांव को गिरफ्तार किया गया। ईट भट्ठा मालिक संजय दुबे फरार हो गये। गिरफ्तार तीनों अभियुक्त व फरार भट्ठा मालिक के विरुद्ध थाना तरकुलवा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 61 2/49 वह धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। आबकारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने कहा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।