Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsJeweler Arrested for Throwing Acid on Customers in Deoria Dispute
ग्राहकों पर एसिड फेंकने वाला दुकानदार गिरफ्तार, भेजा गया जेल

ग्राहकों पर एसिड फेंकने वाला दुकानदार गिरफ्तार, भेजा गया जेल

संक्षेप: Deoria News - देवरिया में मईल चौराहे पर आभूषण के लेन-देन में विवाद के चलते सराफा दुकानदार अरविंद वर्मा ने महिला और उसके भाई पर एसिड फेंक दिया। इस घटना में महिला का भाई गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसका इलाज बीआरडी...

Sat, 25 Oct 2025 10:20 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। मईल चौराहे पर आभूषण के लेनदेन के विवाद में ग्राहकों पर एसिड फेंकने वाले सराफा को गुरुवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी दुकानदार को जेल भेज दिया गया। उधर गंभीर रूप से झुलसे एक युवक का उपचार बीआरडी मेडिकल कालेज में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मईल थाना क्षेत्र के ग्राम पनिका की रहने वाली एक महिला ने करीब 10 माह पूर्व गांव के ही रहने वाले सराफा दुकानदार अरविंद वर्मा के यहां जेवर बंधक रख आठ हजार रुपये ले लिया।

कुछ दिन पहले महिला ने रुपया वापस कर दिया। इसके बाद दुकानदार ने दीपावली के बाद आकर आभूषण ले जाने की बात कही। गुरुवार को आभूषण मांगने के लिए अरविंद वर्मा के मईल चौराहा स्थित दुकान पर महिला अपने भाई के साथ गई थी। इस बीच विवाद हो गया और अरविंद ने महिला, उसके भाई समेत छह लोगों के ऊपर एसिड फेंक दिया, जिससे वह झुलस गए। इसमें से महिला का भाई गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि झुलसे युवक का उपचार बीआरडी मेडिकल कालेज में चल रहा है। उधर घटना को याद करने के बाद झुलसे अन्य लोग सिहर जा रहे हैं।