कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति में अनियमितता का आरोप
Mar 06, 2026 02:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
Deoria News - बंजरिया बाजार की साधन सहकारी समिति में कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति में अनियमितताएं सामने आई हैं। समिति के सदस्यों का आरोप है कि अध्यक्ष और सचिव ने अपने पसंदीदा व्यक्ति को यह पद दिया है। एडीओ कोऑपरेटिव धनंजय सिंह ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

बंजरिया बाजार,हिन्दुस्तान संवाद। पथरदेवा ब्लॉक के बंजरिया बाजार स्थित साधन सहकारी समिति पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति में अनियमितता की बात सामने आई है।समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष और सचिव ने अपने चहेते व्यक्ति को कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में एडीओ कोऑपरेटिव धनंजय सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। उसके बाद नियमानुसार कार्यवाही होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


