युवक को थप्पड़ जड़ने के मामले में जांच पूरी, सीओ ने सौंपी रिपोर्ट
Deoria News - रामपुर कारखाना में अतिक्रमण हटाने के दौरान एक युवक द्वारा वीडियो बनाने पर थानेदार ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी। हालांकि, पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे सवाल उठ रहे हैं।

देवरिया, निज संवाददाता। रामपुर कारखाना उपनगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान वीडियो बना रहे युवक को थानेदार द्वारा थप्पड़ जड़ने के मामले की जांच कर सीओ सिटी ने अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंप दी है। हालांकि पांच दिन का समय गुजर जाने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई न होने से तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। रामपुर कारखाना नगर पंचायत में अतिक्रमण था। नगर पंचायत द्वारा कई बार नोटिस और चेतावनी दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण न हटाए जाने पर प्रशासन ने शुक्रवार को सख्ती दिखाते हुए जेसीबी मशीन से कार्रवाई की। मुख्य चौराहे से सटी मेन रोड पर आधा दर्जन से अधिक दुकानों के चबूतरे तोड़े गए।
बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान एक युवक वीडियो बनाने लगा। जिस पर थानेदार ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ जड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो को संज्ञान में लेकर एसपी संजीव सुमन ने इसकी जांच सीओ सिटी को सौंप दी। सीओ सिटी ने जांच कर अपनी रिपोर्ट एसपी को दे दी है। लोगों का कहना है कि सरेआम थप्पड़ जड़ने के मामले में कार्रवाई न होने एक बड़ा सवाल है। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि इस मामले में जांच की गई है। रिपोर्ट सौंप दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


