Deoria News: पूर्व एसडीएम की भूमिका की जांच करने गांव पहुंचे अपर आयुक्त

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: बरहज के लक्ष्मीपुर गांव में चकनाली पर सड़क निर्माण के विरोध में हुए अधिवक्ता बृजेंद्र सिंह की मौत के मामले की जांच करने शनिवार को टीम पहुंची। पूर्व उपजिलाधिकारी की भूमिका की जांच की जा रही है। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Deoria News: पूर्व एसडीएम की भूमिका की जांच करने गांव पहुंचे अपर आयुक्त

Deoria News: बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बरहज तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में चार माह पूर्व चकनाली पर सड़क निर्माण के विरोध के दौरान हुई अधिवक्ता की मौत के मामले में पूर्व उपजिलाधिकारी की भूमिका की जांच करने शनिवार को टीम गाँव पहुंची। मंडलायुक्त के आदेश पर जांच अधिकारी अपर आयुक्त प्रशासन प्रयागराज त्रिभुवन ने विवादित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इसी वर्ष 5 अप्रैल को लक्ष्मीपुर में चकनाली पर सड़क बनाने को लेकर अधिवक्ता बृजेंद्र सिंह और ग्राम प्रधान राजेश यादव के बीच तीखी बहस हुई थी। कुछ देर बाद अधिवक्ता की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने प्रधान राजेश यादव, तारकेश्वर, कुलवंत, सुखवंत समेत सात-आठ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया था।

मृतक के परिजनों ने तत्कालीन एसडीएम बरहज विपिन कुमार द्विवेदी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। उन्होंने एसडीएम पर गम्भीर आरोप लगाए थे। शासन ने एसडीएम को निलंबित कर दिया था। प्रारंभिक जांच अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह कर रहे थे, लेकिन परिजन संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद शासन ने जांच अपर आयुक्त प्रयागराज को सौंप दी। जांच के दौरान मृतक अधिवक्ता के पुत्र सिद्धार्थ सिंह सहित परिजन और दूसरे पक्ष के लोग मौके पर मौजूद रहे। अपर आयुक्त ने मौजूद ग्रामीणों और अधिकारियों से घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली। इस दौरान तहसीलदार अरुण कुमार नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य, थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय, राजस्व टीम व ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: पूर्व एसडीएम की भूमिका की जांच करने गांव पहुंचे अपर आयुक्त