International Yoga Day Celebrated in Deoria with Hundreds Participating in Yoga सांसद, विधायक व अधिकारियों सहित लोगों ने किया योग, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsInternational Yoga Day Celebrated in Deoria with Hundreds Participating in Yoga

सांसद, विधायक व अधिकारियों सहित लोगों ने किया योग

Deoria News - देवरिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। सांसद शशांक मणि और अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। योग का महत्व और संस्कृति पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSat, 21 June 2025 10:02 AM
share Share
Follow Us on
सांसद, विधायक व अधिकारियों सहित लोगों ने किया योग

देवरिया, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन शनिवार को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें एक साथ सैकड़ो लोगों ने योग कर एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया। सदर सांसद शशांक मणि, जिले के नोडल अधिकारी नगर विकास सचिव अजय कुमार शुक्ल, डीएम दिव्या मित्तल एसपी संकल्प शर्मा सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सदर सांसद ने कहा की योग की शुरुआत इसी क्षेत्र और वेदांत दर्शन से हुई। योग का प्रचलन आत्मा और परमात्मा के बीच के अंतर को मिटाने के लिए हुआ। कालांतर में भारतीय भूभाग पर आए उपनिवेशवाद ने हमारी संस्कृति हमारे योग और वेदांत पर प्रहार कर नष्ट करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विशेष प्रयास से शुरू हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से हमारा योग, संस्कृति और वेदांत वापस आ रहा है। यही दर्शन हमारी पार्टी के प्रणेता एकात्म मानववाद दर्शन के सर्जक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया। आज हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इसे साकार कर रहे हैं। नोडल अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि आज की थीम एक पृथ्वी एक स्वस्थ है यह वसुदेव कुटुंबकम की धारणा को पुष्ट करता है। उन्होंने कहा कि शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम् के लक्ष्य को योग पूर्ण करता है। इसके बाद मुख्य मंच से या केंद्र सागर, पूजा मद्धेशिया और शाहीन फातिमा ने ओम के अभ्यास और मंत्रो के साथ योग का अभ्यास शुरू कराया। करीब 45 मिनट में 31 प्रकार के शिथिलीकरण आसन और प्राणायाम के अभ्यास सभी ने किया। अंत में संकल्प और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. विशाल चौधरी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. संजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्र, डॉ. अजीत पाल, डॉ. संजय भट्ट आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।