International Wrestler Ramashray Yadav s Tribute Ceremony Held in Memory of His Mother माता, पिता एवं गुरु पूज्यनीय: भंते महेंद्र, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsInternational Wrestler Ramashray Yadav s Tribute Ceremony Held in Memory of His Mother

माता, पिता एवं गुरु पूज्यनीय: भंते महेंद्र

Deoria News - देवरिया में अंतर्राष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव की माताजी छुहाड़ा यादव के स्मृति दिवस पर प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में उनके माता-पिता और गुरु को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि भंते महेंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 29 Dec 2024 07:37 PM
share Share
Follow Us on
माता, पिता एवं गुरु पूज्यनीय: भंते महेंद्र

देवरिया, निज संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव की माता छुहाड़ा यादव के स्मृति दिवस पर मेंहड़ा पुरवा स्थित माधव इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी में उनकी प्रतिमा अनावरण एवं पिता रामचन्दर यादव पहलवान व काका गुरु श्यामा यादव पहलवान की स्मृति में श्रद्धांजली कार्यक्रम हुआ। इसमें विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया।

रविवार को रामाश्रय यादव की माताजी छुहाड़ा यादव की प्रतिमा का अनावरण पूर्व राज्य मंत्री एवं भदंत ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार के भंते महेंद्र द्वारा बुद्ध वंदना के साथ किया गया। कुश्ती में एशिया चैंपियन पहलवान रामाश्रय यादव ने कहा कि मुझे बनाने में सम्पूर्ण योगदान उनके माता, पिता और काका गुरु का है, इसलिए वह मेरे लिए पूज्नीय हैं। मुख्य अतिथि भंते महेंद्र ने कहा कि माता, पिता और गुरु से ज्यादा अहम और पूजनीय कोई नहीं होता है।

तीनों महत्वपूर्ण सख्शियतों के स्मृति में श्रद्धांजली कार्यक्रम कर समाज के उन लोगों को आईना दिखाया है जो अपने वृद्ध परिजनों को वृद्धा आश्रम में छोड़ आते हैं। कार्यक्रम को पूर्व राज्यसभा सदस्य आस मोहम्मद अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई, पूर्व सपाध्यक्ष डा दिलीप यादव, गोरखपुर के पूर्व सपाध्यक्ष प्रहलाद यादव, चंद्रभूषण सिंह यादव, अशोक सिंह कुशवाहा, रामप्यारे यादव, उमाशंकर, मुखी यादव, पुरंदर प्रताप यादव, अशोक यादव, हरेंद्र यादव , राजेंद्र जायसवाल, अशोक कन्नौजिया, जितेंद्र बुलबुल यादव, मुरलीधर, दयाशंकर यादव, भोला यादव आदि ने संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।