अब यूपी पुलिस की ओर से वालीबॉल खेलेंगी अनन्या राय

Apr 04, 2026 08:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - रुद्रपुर की अन्तर्राष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी अनन्या राय का उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। पहले वह भारतीय डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट थीं, लेकिन अब यूपी पुलिस की ओर से महिला वालीबॉल खेलेंगी। उनके परिवार और समुदाय में इस चयन को लेकर खुशी का माहौल है।

अब यूपी पुलिस की ओर से वालीबॉल खेलेंगी अनन्या राय

रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। अन्तर्राष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी अनन्या राय को खेल कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। जब वह भारतीय डाक विभाग से नहीं बल्कि यूपी पुलिस की ओर से महिला वालीबॉल खेलेंगी।गाजीपुर जनपद के मूल निवासी राजेश राय रुद्रपुर के सरांव गांव स्थित आचार्य रामचन्द्र शुक्ल इण्टर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर तैना हैं। साथ ही वह माध्यमिक शिक्षक संघ देवरिया के जिलाध्यक्ष भी हैं। उनका पूरा परिवार रुद्रपुर के लाला टोली वार्ड में रहता है। राजेश राय की तीन बेटियों में सबसे बड़ी बेटी अनन्या वालीबॉल की खिलाड़ी है। अनन्या राय रुद्रपुर में रहकर तीन बार अन्तर्राष्ट्रीय वालीबॉल खेल चुकी हैं।

खेल कोटा से उनका चयन पहले सीआरपीएफ में सब इंस्टपेक्टर के पद पर हुआ था। लेकिन खेल के दौरान चोटिल हो जाने के कारण वह सीआरपीएफ में ज्वाइंन नहीं कर पाई थीं। जिसके बाद उनका चयन खेल कोटे से ही भारतीय डाक विभाग में कोलकाता में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर हुआ था। जहां से वह महिला वालीबॉल खेल रही थीं। इधर उत्तर प्रदेश पुलिस में खेल कोटा से महिला वालीबॉल के लिए दो सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती होना था। जिसमें अनन्या राय ने भी अपना आवेदन पत्र दिया था। खेल कोटा से उत्तर प्रदेश पुलिस में एक अनन्या राय का भी चयन उपनिरीक्षक के पद पर हुआ है। जिसे लेकर परिजनों के साथ ही अन्य लोगों में हर्ष व्याप्त है। अनन्या ने हिन्दुस्तान से बातचीत में बताया कि अब वह उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से महिला वालीबॉल खेलेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।