भारत और नेपाल के साथ हैं प्राकृतिक संबंध : प्रो.पूनम

Feb 07, 2026 09:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - रुद्रपुर के रामजी सहाय पीजी कॉलेज में 'वैश्विक परिदृश्य में भारत-नेपाल संबंध' विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें भारत और नेपाल के विद्वानों ने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि प्रो. पूनम टंडन ने संबंधों के लिए विश्वास और व्यवहार को आवश्यक बताया। संगोष्ठी में अनेक शिक्षाविदों ने अपने विचार रखे।

भारत और नेपाल के साथ हैं प्राकृतिक संबंध : प्रो.पूनम

रुद्रपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रामजी सहाय पीजी कॉलेज रुद्रपुर में शुक्रवार को भारतीय वैश्विक परिषद नई दिल्ली एवं राजनीति शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में "वैश्विक परिदृश्य में भारत-नेपाल संबंध" विषय पर दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुआ। जिसमें देश के साथ नेपाल के भी विद्वानों ने अपना विचार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि दीदउ गोविवि की कुलपति प्रो.पूनम टण्डन ने कहा कि किसी भी संबंध का आधार विश्वास और व्यवहार होता है। भारत और नेपाल के साथ दोंनो ही चीजें प्राचीन काल से ही मजबूत रही हैं। जरूरत है शैक्षिक संबंधों को और मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ हमारे संबंध प्राकृतिक हैं।

रक्षा अध्ययन विभाग के प्रो.हर्ष कुमार सिन्हा ने कहा कि नेपाल की नई पीढ़ी ऐतिहासिक संबंधों के बजाय वर्तमान जरूरतों के आधार पर संबंध मजबूत बनाना चाहती है। विशिष्ट अतिथि राजर्षि जनक विवि जनकपुर धाम नेपाल के डॉ.मनोज कुमार यादव ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच प्राचीन काल से ही बेटी और रोटी का संबंध रहा है। भारतीय वैश्विक परिषद नई दिल्ली के रिसर्च एसोसिएएट डॉ.सुबोध चन्द्र भारती ने नेपाल के संबंध पर विस्तार से चर्चा किया। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विवि अमर कण्टक के पूर्व कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि नेपाल के साथ हमारे संबंध अविच्छिन्न हैं और रहेंगे। केवल राजनैतिक ही नहीं अपितु सामाजिक भी। नेपाल के लाखों लोगों की आजीविका भी भारत से ही चलती है। भारत और नेपाल से जुड़े रिश्तों को कोई भी बाहरी ताकत बदलते हुए परिवेश में कोई तोड़ नहीं सकता है। प्राचार्य प्रो.वृजेश कुमार पाण्डेय ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचाचन डॉ.आनन्द मोहन व सह संयोजक डॉ.रेखा पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संगोष्ठी को प्रो.राम पाण्डेय, प्रो.मंजू मिश्रा, प्रो.विजय कुमार राय, प्रो.राम नारायण महतो, प्रो.करुरेन्द्र सिंह, प्रो.सन्तोष कुमार यादव, डॉ.अनूप श्रीवास्तव, डॉ.आशुतोष कुमार सिंह, डॉ.नरेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ.मनीष, डॉ.गौरव पाण्डेय, डॉ.विमल कुमार, डॉ.वृजेश कुमार, डॉ.शरद चन्द्र वर्मा ने संबोधित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।