International Archer Sanjeev Kumar Singh Honored with Mahatma Award by Kiran Bedi संजीव सिंह को मिला महात्मा पुरस्कार, गांव में खुशी का माहौल, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsInternational Archer Sanjeev Kumar Singh Honored with Mahatma Award by Kiran Bedi

संजीव सिंह को मिला महात्मा पुरस्कार, गांव में खुशी का माहौल

Deoria News - नई दिल्ली में पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी ने रूद्रपुर क्षेत्र के तीरंदाज संजीव कुमार सिंह को महात्मा पुरस्कार से सम्मानित किया। संजीव पहले भी अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 3 Oct 2025 10:54 AM
share Share
Follow Us on
संजीव सिंह को मिला महात्मा पुरस्कार, गांव में खुशी का माहौल

देवरिया, निज संवाददाता। बुधवार को नई दिल्ली में पांडिचेरी की पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी ने जिले के रूद्रपुर क्षेत्र के रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी संजीव कुमार सिंह को महात्मा पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार आदित्य बिरला ग्रुप द्वारा देश की कारपोरेट और खेल जगत की हस्तियों को दिया जाता है। इसके पहले भी संजीव अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। इस उपलब्धि पर उनके गांव में खुशी का माहौल है। रूद्रपुर तहसील के कन्हौली गांव के रहने वाले संजीव कुमार सिंह अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज रहे हैं। वर्तमान में वे गांव में आर्चरी(तीरंदाजी) एकेडमी चलाते हैं। इसके जरिए वे ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने का काम कर रहे हैं।

तीरंदाजी में संजीव के कुशल कोचिंग को देखकर भूटान की टीम गांव आकर उनसे प्रशिक्षण ले चुकी है। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद संजीव सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।