महिलाओं और संवेदनशील कैदियों पर रखें विशेष नजर: जिला जज
देवरिया, निज संवाददाता। जिला कारागार का गुरुवार को जनपद न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
देवरिया, निज संवाददाता। जिला कारागार का गुरुवार को जनपद न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह, डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर शंकर सहित न्यायिक अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया।
कैदियों के लिए सुविधाएं
उन्होंने जेल मैनुअल के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं कैदियों को दिए जाने का निर्देश दिया। साथ ही अल्पवयस्क, महिला और संवेदनशील कैदियों पर विशेष नजर रखने तथा जेल में समय-समय पर तलाशी अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।
महिला बैरक और बच्चों का स्वास्थ्य
अधिकारियों ने महिला बैरक, पाठशाला और अस्पताल सहित अन्य बैरकों का जायजा लिया। महिला बैरक में बंदियों के साथ रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य, खान-पान और टीकाकरण की सही तरह से व्यवस्था करने को कहा। साथ ही बाल वाटिका में बच्चों को फल बांटे गए। जेल अस्पताल में भर्ती मरीजों से इलाज और दवाओं के बारे में पूछा। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी कैदी को बेवजह अस्पताल में न रखा जाए, गंभीर स्थिति में ही यहां रखा जाए।
कानूनी सहायता और जमानत
उन्होंने कहा कि जिन कैदियों के पैरवी के लिए वकील नहीं हैं, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या सरकारी वकील के जरिए मदद देने और इस दिशा में ठोस व्यवस्था बनाई जाए। साथ ही जिन बंदियों की जमानत मंजूर हो चुकी है, लेकिन जमानदार न होने से वे बाहर नहीं आ पा रहे हैं, उन्हें जिला स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति के माध्यम से मदद पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व सिविल जज एसडी अर्चना, सीडीओ राजेश कुमार सिंह, जेल अधीक्षक आशीष रंजन झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकांश प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


