बच्चों को सुविधाएं और बेहतर शिक्षा व्यवस्था कराएं उपलब्ध
देवरिया, निज संवाददाता। बालगृह (बालक) का जनपद न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह, डीएम मधुसूदन हुल्गी,
देवरिया, निज संवाददाता। बालगृह (बालक) का जनपद न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह, डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी अभिजीत आर शंकर ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को मिल रही सुविधाओं, पठन-पाठन आदि की जानकारी ली। उन्होंने अनुमन्य सभी सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने बच्चों से बात की। उनसे पढ़ाई-लिखाई के बारे जानकारी ली। साथ ही बच्चों का कॉपी देखी और उनके द्वारा लिखे शब्दों के संबंध में भी पूछताछ की। बच्चों के आवास, बिस्तर, भोजन आदि व्यवस्था का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने अधीक्षक बालगृह को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर जिला प्रशासन को जानकारी दें, जिससे बालगृह की व्यवस्था सुव्यवस्थित रहे और बच्चों को कोई परेशानी न हो।
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व सिविल जज सीडी अर्चना, सीडीओ राजेश कुमार सिंह, बाल गृह अधीक्षक रामकृपाल आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


