Deoria News: ईंट-भट्ठों पर बाल श्रम अपराध है का वाल पेंटिंग कराने का निर्देश
Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को श्रम विभाग की टीम ने

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को श्रम विभाग की टीम ने सदर तहसील क्षेत्र में संचालित विभिन्न ईंट-भट्ठों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने भट्ठा मालिकों को ईंट-भट्ठों पर बाल श्रम अपराध है का वाल पेंटिंग कराने का निर्देश दिया।
भट्ठा उद्योग का निरीक्षण
टीम ने दौरान मेसर्स माता ईंट उद्योग, गौतमचक मठिया, रामपुर कारखाना तथा मेसर्स सोना मार्का ईंट उद्योग, डुमरी, रामपुर कारखाना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईंट-भट्ठा मालिक सहित श्रमिक मौके पर मिले। सहायक श्रम आयुक्त स्कन्द कुमार ने भट्ठा संचालकों को श्रम अधिनियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों के लिए आवासीय सुविधा, स्वच्छ पेयजल, बिजली, शौचालय सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा श्रमिकों को समय से मजदूरी का भुगतान करने और उसका अभिलेख सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। श्रम विभाग की टीम ने भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों की स्थिति की भी जांच की।
बाल श्रम पर रोक
भट्ठा संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी परिस्थिति में बाल श्रम न कराया जाए। बाल श्रम पाए जाने पर 50 हजार से दो लाख रुपये तक जुर्माना एवं कारावास के प्रावधान से भी अवगत कराया गया। साथ ही महिला श्रमिकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी श्रमिक का वेतन बकाया न रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों का उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकरण कराने तथा बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए श्रमिकों को जागरूक करने की अपील की गई।


