सीएमएस ने किया निरीक्षण, पीआईसीयू में वालफैन लगा

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सीएमएस ने व्यवस्था का निरीक्षण किया। डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर भीड़ को देखते हुए, उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिए दूसरी मशीन पर भेजने का निर्देश दिया। पीआईसीयू में मरीजों को बेहतर उपचार देने का आदेश दिया गया और गर्मी से राहत के लिए वालफैन लगाया गया।

सीएमएस ने किया निरीक्षण, पीआईसीयू में वालफैन लगा

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के मद्देनजर सीएमएस ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने डिजिटल एक्स-रे के एक सेंटर पर भीड़ देख दूसरी मशीन पर भेज कर मरीजों को राहत दी गई। पीआईसीयू में मरीजों को अच्छी सुविधा देने का निर्देश दिया गया। उनके निर्देश पर वालफैन लगाया गया।सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा सुबह करीब दस बजे भ्रमण पर निकले। वह डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर पहुंचे तो मरीजों व तीमारदारों की भीड़ रही। टेक्नीशियन जांच में जुटे थे। दूसरे सेंटर पर स्ट्रेचर के मरीजों की जांच हो रही थी। उन्होंने मरीजों की आसानी के लिए दूसरे सेंटर से बुलाकर कतार में खड़े लोगों की जांच करने का निर्देश दिया।

इसके बाद पीआईसीयू पहुंचे, जहां सभी लोग ड्यूटी पर मुस्तैद थे। उन्होंने मरीजों को प्रापर उपचार देने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि कोई मरीज बिना इलाज के न जाए। उनके निर्देश पर वार्ड में गर्मी से राहत के लिए वालफैन लगाया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।